नई दिल्ली, मई 12 -- आजकल ज्यादातर घरों में एसी का इस्तेमाल किया जाता है। गर्मियों में एसी की ठंडी हवा राहत देने वाली होती है। लेकिन अगर घंटों तक एसी ऑन करने के बाद भी कूलिंग ना हो तो मूड खराब होने लगता है। एसी की कूलिंग ना होने का कारण हमेशा उसका खराब हो जाना नहीं है। बल्कि कई बार कुछ छोटी वजहों के कारण भी एसी कूलिंग करना बंद कर देता है। यहां हम 4 वजहों के बारे में बता रहे हैं जिनकी वजह से एसी कूलिंग करना बंद कर देता है। यह भी पढ़ें- गंदे दरवाजे-खिड़की साफ करने के लिए रोजाना अपनाएं ये क्लीनिंग रूटीन,हमेशा चमकेंगेएसी कूलिंग ना करने की 4 वजह1) गंदा एयर फिल्टर एसी के कूलिंग ना करने की एक सबसे आम वजह गंदा एयर फिल्टर हो सकता है। अगर आपके एसी का फिल्टर धूल से भर गया है, तो हवा का फ्लो रुक जाता है। इससे कूलिंग कॉइल्स पर बर्फ जम सकती है और कमरा ठ...