नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- घर के बने शुद्ध देसी घी की बात ही अलग होती है। बाजार वाले घी की तरह इसमें मिलावट का कोई खतरा नहीं होता, साथ ही घी ज्यादा खुशबूदार और दानेदार भी बनता है। रोज के दूध से अगर आप थोड़ी-थोड़ी मलाई भी बचा रही हैं, तो हफ्तेभर की मलाई से अच्छा-खासा घी निकल जाएगा। खैर, घर पर घी बनाना झंझट का काम तो है ही। इसमें काफी टाइम लग जाता है, फिर घंटों गैस पर पकाने का भी झंझट। बस यही एक वजह है जिसके चलते कई गृहणियां घर में घी बनाना अवॉइड करती हैं। लेकिन क्या हो अगर ये काम फटाफट हो जाए? जी हां, इंस्टाग्राम पर फूड क्रिएटर प्रियंका ने ऐसी ही एक ट्रिक शेयर है, जिसमें कुकर की मदद से आप सिर्फ कुछ मिनटों में ही देसी घी बना सकती हैं। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं ये हैक।प्रेशर कुकर में देसी घी कैसे बनाएं? स्टेप बाय स्टेप तरीका सीखेंस्टेप 1: मल...