वाराणसी, मई 3 -- वाराणसी। नमामि गंगे गंगा विचार मंच की महानगर इकाई की ओर से रविवार को दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने गंगा में उतरकर घंटों श्रमदान किया। इस दौरान घाट किनारे जल में पड़े कपड़े, पॉलीथिन आदि सामग्री बाहर निकाली। स्वयंसेवकों को देख कुछ स्नानार्थियों ने भी इस कार्य में उनका सहयोग किया। काफी देर तक परिश्रम के बाद गंगा से बाहर निकाले गए सड़े हुए कपड़े, पॉलीथिन आदि को कूड़ेदान तक पहुंचाया। साथ ही लोगों से गंगा और घाटों पर गंदगी नहीं करने की गुजारिश की। शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में जय विश्वकर्मा, रेनू जायसवाल, सपना वर्मा सहित कई श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...