बोकारो, अप्रैल 17 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो के चास स्थित बिजली अधीक्षण कार्यालय के समीप शुक्रवार को बोकारो भाजपा जिला कमेटी की ओर से झारखंड सरकार की ओर से बेतहाशा बिजली दर, अनियमित बिजली आपूर्ति व पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान झारखंड सरकार की गलत कार्यशैली को लेकर जमकर नारेबाजी भी किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राज्य को 20 वर्ष पीछे धकेलने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव कर किया रोषपूर्ण प्रदर्शन जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगी बिजली, घंटों बिजली...