सीवान, दिसम्बर 31 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। ठंड बढ़ते ही जिले के अस्पतालों में इससे जुड़े मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द, कफ-कोल्ड, व एलर्जी के मरीज अस्पतालों में भर्ती कराए जा रहे हैं। वहीं, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर इस तरह के मरीजों को इलाज देने में जुट गए हैं। सोमवार को भी मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांस रोगी, छाती में दर्द व कफ-कोल्ड के मरीजों को भर्ती कराए जा रहे थे। मिले एक आंकड़े के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे से लेकर शाम के साढ़े चार बजे तक सांस से जुड़े करीब 7, छाती में दर्द के 4 व कफ-कोल्ड से जुड़े कुल 8 मरीजों को भर्ती कराया गया था। इसके अलावा सर्दी, खांसी व बुखार के भी मरीजों का भी डॉक्टर ने इलाज किया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान गिरने से अधिकत...