घंटी बजाओ....कोटिया गांव में लगे छह इंडिया मार्का हैंडपंप खराब
मऊ, जून 15 -- सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोटिया गांव में पेयजल व्यवस्था बदहाल हो गई है। गांव में लगे करीब छह इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले छह माह से खराब पड़े हैं। जिससे ग्रामीणों को इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप को सही कराने की मांग किया है。
ग्रामीणों की समस्याएँ ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक खराब हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते लोगों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के डॉ.शेषनाथ शर्मा, अच्छे लाल, रामाज्ञा, रामसरन, विक्रम विश्वकर्मा और सुमित्रा देवी ने बताया कि गांव के बैरमपुर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.