अलीगढ़, मार्च 11 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। शहर की यातायात व्यवस्था सरकारी मशीनरी के दावों के बावजूद पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुकी है। यातायात पुलिस ने शहर में सुबह आठ से रात्रि नौ बजे तक मालवाहक व भारी वाहनों के लिए नो एंट्री का नियम लागू किया हुआ है, लेकिन इसका पालन नाममात्र को हो रहा है। बुधवार को नो एंट्री के बाद भी ट्रांसपोर्ट के ट्रकों को एंट्री मिलने की वजह से आगरा रोड शीशिया पाड़ा के पास लोग एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम से जूझते रहे। सड़कों के बीच आड़े-तिरछे ट्रकों के खड़े होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। हैरत की बात है कि यातायात पुलिस ने इसकी सुध नहीं ली। दिन भर शहर की मुख्य सड़कों पर ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इससे तमाम ह...