चंदौली, दिसम्बर 18 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत हाटा में निर्माणाधीन कूड़ा निस्तारण घर पिछले एक वर्ष से अधूरा पड़ा हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इस कूड़ा घर का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन कार्य पूरा न होने के कारण इसका कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में गांव का कूड़ा जहां तहां फेका जा रहा है। जिससे चारो ओर गंदगी फैल रही है। कूड़ा घर के अधूरे रहने से गांव में प्रतिदिन निकलने वाले घरेलू कचरे का समुचित उठान और निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण गांव की गलियों, चौराहों और खाली पड़ी जमीनों पर कूड़ा-करकट जमा हो रहा है। कई स्थानों पर लोग मजबूरी में खुले में ही कचरा फेंक रहे हैं, जिससे गंदगी बढ़ती जा रही है। कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.