कौशाम्बी, जून 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में काली माता का मंदिर है। एक जून की रात करीब 11 बजे चोर यहां बंधा करीब पांच किलो वजन का पीतल का घंटा चोरी कर ले गए थे। मंदिर में पिछले छह महीने के भीतर तीन बार वारदात हो चुकी हैं। ग्रामीण राममिलन, कुलदीप आदि की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने जल्द ही घटना का खुलासा कराने की बात कही है। उनका कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...