घंटाघर पर भाजपा ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
सहारनपुर, अगस्त 9 -- सावन कांवड़ यात्रा के दौरान घंटाघर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। फूलों की बारिश के बीच घंटाघर क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। कांवड़ियों ने भी उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा जारी रखी। महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह और विधायक राजीव गुंबर ने स्वयं कांवड़ियों पर पुष्प बरसाकर उनका अभिनंदन किया और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व है। शिवभक्तों की सेवा और स्वागत करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा सुरक्षा और श्रद्धा के साथ संपन्न कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: घंटाघर पर कांवड़ियों का भव्य स्वाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.