मेरठ, जनवरी 29 -- देहलीगेट थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित पालिका बाजार में खरीदारी करने आई एक किशोरी को पड़ोसी युवक अगवा कर ले गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली शुरु कर दी है। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने देहली गेट थाने में तहरीर दी। बताया कि 25 जनवरी को वह और उसकी 17 वर्षीय बेटी घंटाघर पर सामान खरीदने आए थे। वह कोटला बाजार में चला गया और उसकी बेटी पालिका बाजार से अपनी चूड़ी व मेकअप का सामान खरीदने लगी। करीब एक घंटे बाद पिता सामान खरीदकर घंटाघर पर पहुंचा और बेटी का इंतजार करने लगा। काफी इंतजार के बाद भी बेटी नहीं आई तो पिता ने उसे काफी तलाश किया। पीड़ित ने पड़ोसी विशेष पर अपनी बेटी को अगवा कर ले जाने का मुकदमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.