भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र में घंटाघर के पास स्थित चर्च परिसर से ट्रैक्टर चोरी होने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। घटना को लेकर कजरैली के रहने वाले मुकेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि दो मार्च की सुबह उन्होंने चर्च परिसर में ट्रैक्टर लगाया था। रात में जब वे चर्च परिसर गए तो वहां पर ट्रैक्टर नहीं था। काफी खोजबीन करने पर भी पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...