कानपुर, अप्रैल 12 -- कानपुर, संवाददाता। दिन-रात गुलजार रहने वाले घंटाघर चौराहे पर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से शनिवार सुबह चांदी के सात मुकुट चोरी हो गए। मंदिर प्रबंधन ने हरबंश मोहाल पुलिस से शिकायत की। मंदिर में लगे कैमरे देखे गए तो एक युवक महिला और बच्चे के साथ मंदिर के पास पहुंचा। इसके बाद अकेला ही अंदर आया और मुकुट निकालकर चला गया।श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के सर्वराकार सुधीर गुप्ता के अनुसार द्वितीय तल में गणेशजी की आठ मूर्तियां हैं। इन सभी मूर्तियों में चांदी के मुकुट लगे थे। शनिवार शाम को वह मंदिर पहुंचे तो सात मूर्तियों के मुकुट गायब थे। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से बातचीत करने के बाद परिसर में लगे कैमरों के फुटेज देखे तो शनिवार सुबह 9:48 बजे एक व्यक्ति दूसरे तल पर पहुंचा और सात मुकुट लेकर दो मिनट के अंदर ...