देहरादून, दिसम्बर 17 -- देहरादून। मालसी रेंज के घंघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत संतला देवी मोटर मार्ग, खेरी और जनता वाला क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले 15 दिनों में पांच गाड़ियों को सीज किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय वन अधिकारी मालसी के निर्देश पर की गई।कार्रवाई का नेतृत्व वन दरोगा अखिलेश कुमार ने किया। टीम में वन दरोगा शैलेंद्र रावत, कविता, मोहित और जितेंद्र शामिल रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...