श्रावस्ती, अप्रैल 4 -- गिरंटबाजार,मल्हीपुर। संवाददाता। जमुनहा तहसील क्षेत्र में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को तीन स्थानों पर लगी आग से दो घर व 40 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। जमुनहा तहसील की ग्राम पंचायत जोगिया में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें प्रेम कुमार वर्मा पुत्र बजरंगी प्रसाद वर्मा और बालेश्वर प्रसाद आर्य पुत्र सुक्खा के फूस के घर जल गए। दोनों घरों में रखे अनाज, कपड़े व अन्य सामान पूरी तरह से जल कर राख हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। लेखपाल सुनील मिश्रा ने पीड़ित परिवार से मिलकर जिला प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।इसी तरह से हरदत्तनगर गिरंट थाने की ग्राम पंचायत मनवरिया भोजा में शनिवार दो...