हापुड़, अप्रैल 4 -- गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला चौधरियान निवासी 22 वर्षीय नदीम की पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार गढ़ के मोहल्ला चौधरीयान निवासी बशीर अपने परिवार के साथ कई महीने पहले रोजगार की तलाश में पश्चिम बंगाल के हावड़ा जनपद चले गए थे, जहां वे मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। गुरुवार सुबह बसीर का बेटा नदीम मजदूरी पर जाने के लिए निकला था, तभी वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाकियू नेता कदीर ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है। मृतक नदीम अभी अविवाहित था और परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग कर रहा था।घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में चीख-पुकार मच गई।

हिंदी हिन्दुस्...