देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। कुठालगेट और साई मंदिर तिराहे पर देहरादून जिला प्रशासन ने छह माह में दोनों चौराहों पर गढ़वाल व कुमाऊं की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती हुई कलाकृतियां बनाई गई हैं। डीएम सविन बंसल के निर्देशन में सौंदर्यीकरण किया गया। इस परियोजनाओं के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कुठालगेट पर 135 लाख रुपए और साई मंदिर तिराहे पर 85 लाख रुपए की धनराशि से कार्य कराए। जिला प्रशासन की यह पहल न केवल यातायात सुरक्षा को बढ़ाती है, बल्कि राज्य निर्माण में संघर्ष और लोक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। देहरादून आने वाले पर्यटक इन चौराहों पर उत्तराखंड की संस्कृति, इतिहास और संघर्ष को महसूस कर पाएंगे। देहरादून को सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक धरोहरों से सुसज्जित आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.