मुंगेर, अक्टूबर 5 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नया रामनगर थानान्तर्गत गढ़ीरामपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूजा समिति के सदस्यों और गढ़ी निवासियों के बीच जमकर विवाद हो गया। इस दौरान जमकर दोनों पक्ष की ओर से जमकर लाठियां चली। जिसमें कुछ लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ तुरंत पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त कराते हुए आंशिक रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। लाठीबाजी की घटना में आधा दर्जन लोगोंके चोटिल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार गढ़ी रामपुर की दुर्गा प्रतिमा के साथ श्रद्धालु ढोल बाजा के साथ नाचते गाते विसर्जन के लिए जा रहे थे। इस बीच गढ़ी निवासी एक बच्चा दुर्गा प्रतिमा के टाली से ठोकर लगने से घायल हो गया। इ...