गढ़िया ओवरब्रिज मारपीट प्रकरण में सुरक्षा बढ़ी, आरोपियों की तलाश तेज
औरैया, मई 27 -- अजीतमल, संवाददाता। गढ़िया ओवरब्रिज हाईवे के पास युवक से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणियां किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद गढ़िया पुल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है तथा लोगों को अनावश्यक रूप से एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.