गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी संतोष कुमार केशरी को पार्टी की ओर से समर्थन करने की घोषणा की है। होटल शिवाय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने दोनों ही पार्टियों के नेताओं की उपस्थिति में घोषणा किया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य में झामुमो व कांग्रेस की मजबूती से सरकार चल रही है। शहर में भी हम सरकार बनाएंगे। मझिआंव व बंशीधर नगर में भी जल्द ही निर्णय लेंगे। वहीं झामुमो के जिला सचिव मो शरीफ अंसारी ने कहा कि कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद झामुमो समर्थित प्रत्याशी और भी मजबूत हुए हैं। मौके पर कांग्रेस नेता सुरेंद्रनाथ तिवारी, त्रिपुरारी सिंह, झामुमो के मो फरीद, झामुमो प्रत्याशी संतोष कुमार केशरी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.