गढ़वा, फरवरी 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि गढ़वा में विकास बनाम भ्रामक राजनीति चल रही है। उनके कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों ने गढ़वा जिले में आमूलचूल परिवर्तन की नई तस्वीर प्रस्तुत की है। गढ़वा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड प्रदेश में इन कार्यों की चर्चा आज भी विकास मॉडल के रूप में की जाती है। आधारभूत संरचना, प्रशासनिक सुविधाओं और सार्वजनिक स्थलों के निर्माण ने जिले को नई पहचान दिलाई। आधुनिक कलेक्ट्रेट भवन और उसके सामने विकसित भव्य पार्क आज गढ़वा का लैंडमार्क बन चुके हैं। उसकी सराहना दूर दराज से आने वाले लोग भी करते हैं। उन्होंने सोमवार को गढ़वा स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता आयोजित कर उक्त बातें कही। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखें तो पिछले लगभग 14 महीनों से गढ़वा के विकास ...