गढ़वा, फरवरी 9 -- गढ़वा,प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गढ़वा पहुंचे निर्वाचन प्रेक्षकों ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, तीनों नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी और विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी नगर निकायों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों को एक-एक कर उनके क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान कर्मियों के आवागमन की व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, वाहन व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम, निर्वाचन सामग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.