देहरादून, जून 24 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (यूईटी-2026) की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस संदर्भ में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 17 से 20 जून तक आयोजित प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपने-अपने विषयों की उत्तर कुंजी का अवलोकन करने की अपील की है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वह 25 जून से 28 जून तक आवश्यक साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति ई-मेल के माध्यम से प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ के समन्वयक को भेज सकता है। अधिसूचना के अनुसार आपत्तियां answerkeyentrancehnbgu@gmail.com पर...