देहरादून, अप्रैल 16 -- श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से प्रारंभ होगी। गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि 1 मई तक आवेदन फार्म की तिथि निर्धारित की गई है। छात्र समर्थ पोर्टल hnbguadm.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा 17 मई को आयोजित की जायेगी। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय द्वारा इससे पूर्व भी पीएचडी प्रवेश के लिए एक अधिसूचना जारी कर छूट श्रेणी के अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वर्तमान अधिसूचना...