औरैया, मई 24 -- कुदरकोट। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार रात गांव गढ़वाना में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं लगातार दूसरी चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। गढ़वाना निवासी श्याम बाबू पुत्र नाथूराम अपने बड़े भाई औसान सिंह के साथ दवा लेने कानपुर गए हुए थे। घर पर महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। बताया गया कि रात में मोनी अपने बेटे रमन के साथ छत पर सो रही थी, जबकि नीचे बरामदे में रमन की दादी भगवती देवी लेटी थीं। यह भी पढ़ें- गड़खा में घर में घुसे चोर, नकद समेत लाखों के जेवरात उड़ाए इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और कमरों में रखे बक्सों के ता...