गड़हनी के डुमरिया में बोरे भर मिली शराब
आरा, मई 27 -- गड़हनी। स्थानीय गड़हनी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव की बांसवारी में बोरा में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की 700 सौ 180 एमएल की फ्रूटीनुमा शराब गड़हनी पुलिस ने बरामद की है। थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गांव की बांसवारी में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है। थानाध्यक्ष ने दल-बल के साथ जाकर माल बरामद कर लिया है और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। बताया कि पता लगाया जा रहा है कि बांसवारी के बीच में शराब किसने रखी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.