आरा, दिसम्बर 15 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय गड़हनी पुलिस ने रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध समकालीन अभियान में थाना क्षेत्र के पोसवा गांव के नहर बधार से तीन शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में पोसवा के अजीत कुमार सिंह, किशन कुमार , वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 40 लीटर देसी शराब भी बरामद की गई। वहीं 500 लीटर पास को विनष्ट कर शराब की भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। वहीं गड़हनी पुलिस ने अगिआंव मठिया से एक शराब धंधेबाज टुन्ना गोस्वामी को 15 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही पोसवा गांव से शराब पियक्कड़ गोविंद राम को गिरफ्तार किया गया। उक्त छापेमारी सोमवार की सुबह पांच से 10 बजे के बीच चली है। इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह गड़हनी थानाध्यक्ष कमल जीत ने दी। छापेमारी में गड़हनी पुलिस क...