आरा, मई 22 -- गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी के बंगवा निवासी जदयू नेता सह उप प्रमुख के पति संजीत चंद्रवंशी उर्फ टनटन की मौत पर मुखिया संघ ने शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया। सभी उपस्थित मुखियों ने दो मिनट का मौन धारण कर आत्मा के शांति के लिये प्रार्थना की और पुष्पाजंलि अर्पित की। मुखिया संघ के अध्यक्ष बराप पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि बहुत दुख की बात है कि आज के समय में जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं। हत्या के 12 दिन बीत गये, लेकिन आज तक पुलिस हत्यारों को पता नहीं लगा सकी है। मुखिया संघ के अध्यक्ष ने मांग की कि जल्द उप प्रमुख के पति के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार करे, नहीं तो आंदोलन किया जाएगा। शोक सभा में बलिगांव मुखिया सुनील कुमार पाल, बगवां मुखिया पति कमोद कुमार, बड़ौरा मुखिया पुत्र संजय चौधरी, कुरकुरी मुखिया पति महेंद्र सिंह...