आरा, अप्रैल 29 -- -आठ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए दिया आवदेन गड़हनी, एक संवाददाता। गड़हनी प्रखंड में पंचायती चुनाव के चार वर्ष बीतने के बाद बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख विनोद सिंह के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। बीडीओ सह सचिव को आठ सदस्यीय हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर प्रमुख के खिलाफ पद का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है।

अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन अविश्वास प्रस्ताव के लिए बड़ौरा समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 13 के सदस्य विमल कुमार सिंह के नेतृत्व में बंगवा पंचायत समिति सदस्या पुष्पा देवी, बराप पंचयात समिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह, काउप पंचयात समिति सदस्य मोहन राम, बलिगांव पंचायत समिति सदस्या गीता देवी, हरपुर पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी, इचरी पंचायत समिति सदस्या सुगवंती देवी, कुरकुरी पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम ...