आरा, मार्च 9 -- प्रमुख बोले : निरीक्षण से संबंधित पूरी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय गड़हनी का सोमवार को करीब 03:50 बजे प्रखंड प्रमुख विनोद सिंह की ओर से अचानक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली और कर्मियों की उपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने सबसे पहले कार्यालय की उपस्थिति पंजी का बारीकी से अवलोकन किया। पंजी में दो महिला सुपरवाइजर (एलएस) संतोषी कुमारी और आशा कुमारी के हस्ताक्षर दर्ज थे, लेकिन दोनों अपने कार्यस्थल से गायब मिलीं। निरीक्षण के समय प्रभारी सीडीपीओ भी अपने कार्यालय कक्ष में नहीं पाई गईं। प्रमुख ने जब कार्यालय के अन्य कक्षों का जायजा लिया तो वहां भी सन्नाटा पसरा मिला। उन्होंने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.