आरा, दिसम्बर 11 -- -आवास योजना के रुपये लेकर घर नहीं बनाने वालों पर कसेगा शिकंजा गड़हनी, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के रुपये लेकर अब तक घर निर्माण शुरू नहीं करने वाले लाभुकों पर गड़हनी नगर पंचायत प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। गरीबों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित इस योजना में कई लाभुकों की ओर से पहली किस्त लेने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने की शिकायतें नगर कार्यपालक सहायक को लगातार मिल रही थीं। इसी को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार से विशेष जांच अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी वरुण कुमार ने किया। वार्ड संख्या 12 से अभियान शुरू करते हुए अधिकारियों की टीम ने चिह्नित लाभुकों के स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कई लाभुकों ने राशि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.