आरा, अप्रैल 29 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र मे बुधवार की शाम तेज आंधी व भारी वर्षा के चलते आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गड़हनी व आसपास के गांवों में आये तिलक और बारात का रंग फीका पड़ गया। साज-सज्जा और शामियाना आंधी-पानी की भेंट चढ़ गया। आकाशीय बिजली की कड़क आवाज से लोग घरों मे दुबके रहे। वहीं बाजारों पर दुकानो के शटर भी गिरते देखे गये। कई जगह पेड़-पौधे गिर गए और प्रखंड क्षेत्र सहित नगर पंचायत कीके सड़कों पर तार-पोल बिछ गया। कई झोपड़ीनुमा घर उजड़ गए। खलिहान में रखे बोझों एवं पशुचारा को भी नुकसान हुआ। वहीं मुख्य मार्ग सहित क्षेत्र के गांवों में जाने वाली सड़को पर छोटे पेड़-पौधे टूटकर गिरने से आवागमन बाधित रहा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में छाया अंधेरा बाराती तिलकहरू रास्ता बदलकर देर रात्रि अपने गन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.