आरा, फरवरी 23 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत स्थित आरडीएम स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के बैनर तले पुलिस बनाम पत्रकार के बीच मैत्री क्रिकेट मुकाबला खेला गया। सोमवार को मैच का उद्घाटन सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, प्रमुख विनोद यादव, गड़हनी एसएचओ कमलजीत और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट व बैट गेंद खेल कर किया। मैच 10-10 ओवर का खेला गया। टॉस पत्रकार टीम के कप्तान अमित सिंह ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पत्रकार टीम ने राजा व मोहन की बढ़िया बैटिंग की बदौलत 115 रन बनाये। जबाव में पुलिस टीम 85 रनों पर सिमट गई। कमेंट्री बीएसएफ जवान सुजीत कुमार व अंकित सिंह ने की। दोनों टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया और विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। मौके पर एम एम जोशी, मो इमरान उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.