आरा, मार्च 13 -- -मेंटेनेंस को ले गड़हनी फीडर की सभी लाइन सुबह 11 से शाम तीन बजे तक रहेगी बंद गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय बिजली पावर सब स्टेशन में आज शनिवार को जगदीशपुर से गड़हनी आने वाली 33 हजार लाइन में मेंटेनेंस हेतु गड़हनी प्रशाखा से शनिवार को दिन के 11 बजे से शाम तीन बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बता दें कि गड़हनी सब स्टेशन से सहार, अगिआंव और गड़हनी में सभी जगह बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उक्त जानकारी कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने दी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपना जरूरी काम सुबह 11 बजे तक निपटा लें, क्योंकि आज शाम तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता प्रशांत कुमार ने कहा कि जगदीशपुर से आने वाली 33 हजार लाइन में आये दिन कुछ न कुछ गड़बड़ी आ रही थी, जिसे ले मेंटेनेंस किया जा रहा है, ताकि कोई खराबी न हो। साथ ह...