छपरा, अप्रैल 5 -- 12 - गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर बथानी टोला चंवर में रविवार को आग लगने के बाद खेत में जुटी लोगों की भीड़ गड़खा, एक संवाददाता। रामपुर बथानी टोला और पिरौना चंवर में रविवार को आग लग जाने से कई बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान और मजदूर खेतों में लगी गेहूं की फसल को काटने और बांधने में व्यस्त थे तभी उन्हें फसल लगी खेतों से धुआं उठते दिखा। वे कुछ समझ पाते तब तक तेज पछुआ हवा के कारण ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते गेहूं की पकी फसल में लगी आग ने इतना भयंकर रूप धारण कर लिया कि आसपास के कई खेत आग की चपेट में आ गए। आग की लपटें लगातर तेजी से बढ़ने लगी। इस चंवर में कई गांवों के लोगों के खेत हैं। बधार में खेतों में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह पककर तैयार है। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के कई गांवों के लोग खेतों की तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.