छपरा, फरवरी 26 -- 38 लोगों पर सीआरपीसी की धारा 133 और बीएनएस 152 के तहत हुई कार्रवाई गड़खा, एक संवाददाता। प्रशासन ने गड़खा के अतिक्रमणकारियों के खिलाफ फिर सख्त रवैया अख्तियार किया है। गुरुवार को एक बार फिर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद गड़खा बाजार के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। जैसे ही अतिक्रमण हटाने का काम शुरु हुआ, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन का मूड देखकर कहीं से भी विरोध के स्वर नहीं निकले। अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की ओर से मुकम्मल व्यवस्था करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनाती की गई थी। इस दौरान सीओ खुद मुस्तैद दिखीं। उनके साथ बीडीओ रत्नेश रवि और थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मौजूद थे। वह स्वयं पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटवा रही थीं। इस दौरा...