छपरा, फरवरी 25 -- 12 - सर्वाधिक बंध्याकरण के लिए बुधवार को डॉ मेहा को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान करते सिविल सर्जन गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा सीएचसी की डॉक्टर मेहा कुमारी को सर्वाधिक महिला बांध्यकरण के लिए बुधवार को सर्टिफिकेट और मोमेंटों से सम्मानित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति की वर्कशॉप में सीएस डॉ राजकुमार चौधरी ने उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले भी फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम में डॉ मेहा कुमारी का अहम रोल रहा था। पिछले वर्ष भी बेहतर कार्य के लिए इन्हें बेस्ट परफ़ॉर्मेंस अवार्ड दिया गया था। तत्कालीन डीएम ने भी पूर्व में बेहतर कार्य के लिए इन्हें यह अवार्ड दिया था। इस मौके पर गड़खा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सर्बजीत कुमार समेत जिले के सभी स्वास्थ्य पदाधिकारी मौजूद थे। अन्याय में 44 लीटर शराब क...