चंदौली, मई 12 -- चंदौली, संवाददाता। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने गड़ई नदी एवं चन्द्रप्रभा नदी की वर्षों से लंबित सफाई और खोदाई का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों ने कहा कि नदियों में उगे जंगली पेड़ों की कटाई एवं खोदाई नहीं होने से हर वर्ष भारी बारिश के दौरान सैकड़ों गांव जलमग्न हो जाते हैं और किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है।

किसानों की मांग किसानों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि गड़ई नदी एवं चन्द्रप्रभा नदी की खोदाई के लिए तैयार डीपीआर को सार्वजनिक किया जाए और कार्य जल्द शुरू कराया जाए। किसानों का आरोप रहा कि शासन एवं प्रशासन की सुस्ती के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जबकि बरसात का समय नजदीक आ ग...