ग्वालियर, मार्च 5 -- ग्वालियर में 10वीं कक्षा की एक 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा गणित का पेपर बिगड़ने के कारण तनाव में थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र के सिद्धेश्वर नगर की बीच की है। घटना से पहले छात्रा एंजेल तिवारी कोचिंग पढ़ने के बाद घर पहुंची थी और अपनी मां व छोटे भाई के साथ खाना खाया था। लगभग दो घंटे बाद जब मां उसे देखने कमरे में पहुंचीं, तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं। मां के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पिता दुबई में, ग्वालियर में बेटी ने लगाई फांसी छात्रा के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी पिछले 10-15 सालों से दुबई में नौकरी करते हैं। एंजेल अपनी मां और छोटे भाई के साथ ग्वालियर में ही रहकर पढ़...