ग्वालियर, मार्च 19 -- आपने भगवान के भक्तों की कई हैरान करने वाली कहानियां सुनी होंगी... और ग्वालियर से भी हैरान करने वाली एक ऐसी ही कहानी सामने आई है, यहां पर एक महिला भक्त अपने लड्डू गोपाल की तलाश में दर-दर भटक रही है। दरअसल महिला के लड्‌डू गोपाल की मूर्ति कहीं खो गई, तो महिला उनकी तलाश में मदद मांगने के लिए थाने जा पहुंची और वहां पुलिस से मूर्ति को खोजने के लिए सहायता की गुहार लगाई। जब पुलिस ने उससे कहा कि आप इस बारे में लिखित शिकायत दे दीजिए, तो महिला ने ऐसा कराने से मना कर दिया। उसका कहना था कि अगर कानूनी कार्रवाई होगी तो हमारे भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा और मैं नहीं चाहती कि भगवान को इस तरह का कोई भी कष्ट हो। यह भी पढ़ें- MP में व्यापारी के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 10 करोड़ यह मामला ग्वालियर के अ...