ग्वालियर में बिजली बिल चेक करने पहुंचे कर्मचारी के साथ बर्बरता, बंधक बनाकर पीटा; कुत्तों से भी कटवाया
ग्वालियर, अगस्त 14 -- ग्वालियर के इंद्रानगर चार शहर का नाका इलाके में बिजली बिल चेक करने पहुंचे दो प्राइवेट कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और पालतू कुत्तों से हमला करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शताब्दीपुरम निवासी रविंद्र सिंह राजावत ने पुलिस को बताया कि वह बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मचारी है। वह अपने साथी आदित्य भदौरिया के साथ डिब्बा वाली गली के पीछे इंद्रानगर चार शहर का नाका इलाके में बिजली बिल चेक कर रहा था। इसी दौरान बीरू तोमर स्कूटी से वहां पहुंचा और दोनों कर्मचारियों से पूछताछ करने लगा। 'मशीन छीनकर फेंक दी सिम' रविंद्र के मुताबिक कर्मचारियों ने खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.