ग्वालियर में बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग, कार हटाने पर भड़के युवक; ड्राइवर घायल
ग्वालियर, सितम्बर 12 -- जिले के डबरा अनुभाग के पिछोर थाना क्षेत्र में शनिवार बच्चों से भरी स्कूल बस पर फायरिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। टेकनपुर स्थित ग्लोरियस कॉन्वेंट स्कूल की बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। बड़ी अकबई गांव के पास कार हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार दो युवकों ने कथित तौर पर बस चालक पर कट्टे से चार फायर कर दिए। घटना में बस चालक खेम सिंह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि किसी बच्चे को गोली नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक, स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस पिछोर थाना क्षेत्र के बड़ी अकबई गांव के पास पहुंची, एक स्विफ्ट कार बीच सड़क पर खड़ी मिली। बस चालक ने कार सवार युवकों से रास्ता देने और गाड़ी हटाने के लिए कहा। आरोप है कि युवकों ने कार में पेट्रोल ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.