भोपाल, जून 30 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद के बाद महिला ने अपने पति पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया, जिससे कि वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के वक्त महिला के पिता भी पास में खड़े हुए थे, और बीच-बचाव करने की कोशिश में उनके पैर भी इस घटना में झुलस गए। मामले की जानकारी देते हुए मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना 27 जून की दोपहर डबरा सिटी पुलिस स्टेशन केप पिछोर तिराहा मोहल्ले में हुई और पीड़ित शख्स की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। उनका आरोप है कि बहस के दौरान उनकी पत्नी ने उन पर गर्म पानी डाल दिया। पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ग्रामीण) जयराज कुबेर ने बताया कि, 'यह मामला डबरा सिटी पुलिस स्टेशन का है, जिसमें शिकायतकर्ता...