ग्वालियर, मई 10 -- Gwalior Water Tank Snake Video: ग्वालियर नगर निगम की पानी टंकी में मरा सांप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वार्ड 10 के घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की जिस टंकी में मरा सांप मिला है, वहां से 16-19 हजार लोगों को पानी सप्लाई होती है। वीडियो सामने आने के बाद से लोगों में हड़ंकप मचा हुआ है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा इतनी भयंकर लापरवाही कैसे हो सकती है? हालांकि घटना से जुड़ा एक अन्य वीडियो भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें सांप निकालने वाला युवक कह रहा है कि पानी के अंदर सांप नहीं मिला था।पानी की टंकी से मरा सांप निकालता दिखा लड़का एक्स पर शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति लकड़ी की मदद से पानी की टंकी के अंदर से मरा हुआ सांप निकालता है। वह कहता है- ये देखिए घासमंडी वार्ड क्र...