ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, तिघरा डैम में डूब गए 2 मेडिकल छात्र; एक का शव बरामद
ग्वालियर, जून 14 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के तिघरा डैम से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) के दो छात्र डैम में डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के आठ छात्र तिघरा डैम घूमने पहुंचे थे, इसी दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और देर रात तक सर्चिंग अभियान जारी है। इस दौरान टीम को अंधेरे की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।8 दोस्तों के साथ घूमने गए थे मिली जानकारी के अनुसार, डूबने वाले छात्रों के नाम गोपाल और आयुष बताए जा रहे हैं। दोनों जीआरएमसी के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि आठ दोस्तों का समूह तिघरा डैम घूमने गया था, जिनमें से छह छात्र सुरक्षित बाहर आ गए, जबकि गोपाल और आयुष पानी में डूब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.