ग्वालियर, मार्च 27 -- ग्वालियर में सीबीआई एसआई की पत्नी और बेटियों को 4 लोगों ने जमकर पीटा और पार्किंग विवाद के बाद लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए गए। लड़कियों के कपड़े फाड़ने की कोशिश की गई। बाल खींचकर उन्हें जमीन पर गिराया गया। मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ितों में सीबीआई में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सब-इंस्पेक्टर आरके भारद्वाज, मुस्कान, खुशी, रेनू और ममता शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।12 से ज्यादा लोग मौके पर इकट्ठा हो गए पीड़ित परिवार ने बताया कि घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ता गया और मारपीट शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- ग्वालिय...