ग्वालियर, सितम्बर 22 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के भितरवार नगर में कोचिंग से घर लौट रही दो छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना कमला स्कूल वाली रोड पर हुई, जहां बाइक सवार दो युवकों ने छात्राओं को रोककर कथित तौर पर छेड़खानी की। विरोध करने पर दोनों युवकों ने छात्राओं के साथ मारपीट भी की। पूरी घटना पास के मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है। दोनों छात्राएं कोचिंग से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और रास्ते में उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्राओं ने जब इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट की। यह भ...