ग्वालियर में इस्लाम कबूलने से इनकार पर नर्सिंग छात्रा पर चाकू से वार, अदनान गिरफ्तार
ग्वालियर, अक्टूबर 24 -- ग्वालियर के माधौगंज में इस्लाम कबूलने से इनकार करने पर एक नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया गया। इसमें छात्रा के गले पर गंभीर चोट आ गई। पीड़िता ने मुख्य आरोपी अदनान खान पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी अदनान खान, सोफी खान और सरफराज खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पीड़िता के गले पर चोट घटना तोमर कॉलोनी, गुड़ा इलाके की बताई जा रही है। हमले में छात्रा के गले पर चोट लगी है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की जांच जारी है। छात्रा का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया।इस्ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.