ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन रद्द
प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 01053/54 देवलाली-दानापुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन में विस्तार का निर्णय लिया है। वहीं परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी द्विसाप्ताहिक स्पेशल के फेरे निरस्त कर दिए गए हैं।रेलवे के अनुसार देवलाली से दानापुर जाने वाली गाड़ी संख्या 01053 हर शनिवार को 18 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेगी। वापसी में दानापुर से हर सोमवार को 20 जुलाई से 10 अगस्त तक संचालित होगी। दूसरी ओर ग्वालियर से बरौनी जाने वाली गाड़ी संख्या 04137 के मंगलवार और शनिवार के फेरे 21जुलाई से 18अगस्त तक निरस्त रहेंगे। इसी तरह बरौनी से ग्वालियर आने वाली 04138 के बुधवार और रविवार को 22 जुलाई से 19अगस्त तक नहीं चलेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.