अशोक नगर, मार्च 29 -- मध्य प्रदेश के बीना से ग्वालियर जा रही एक ट्रेन के शौचालय में रविवार को एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मामला सामने आने के बाद पूरी ट्रेन में हड़कंप मचा गया। यह घटना गार्ड रूम के पास वाले डिब्बे में हुई। युवक की शर्ट से खिड़की पर उसका शव लटका था।दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया काफी देर तक शौचालय का दरवाजा नहीं खुलने पर संदेह हुआ। अशोकनगर स्टेशन पर आवाज लगाने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं होने पर जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो युवक गेट के पास अपनी शर्ट के फंदे पर लटका था। शव इस तरह से लटका था कि मृतक के पैर नीचे जमीन पर लगे हुए थे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। यह भी पढ़ें- हवालात में PRD जवान की मौत से हड़कं...